बारिश से खिल उठे दिल्लीवासियों के चेहरे, तापमान में गिरावट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 11:52 AM

delhi residents face blight  rain fall in rain

राष्ट्रीय राजधानी में कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आज सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की ...

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आज सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार कल शाम साढ़े पांच बजे से 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आज दिन में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा, अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। Þ Þ  कल न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!