Edited By ,Updated: 22 Jan, 2015 03:18 PM
मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की गत बुधवार अज्ञात गैंग द्वारा सरेआम हाईवे पर रोककर हत्या कर दी गर्इ।
जालंधर: मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की गत बुधवार अज्ञात गैंग द्वारा सरेआम हाईवे पर रोककर हत्या कर दी गर्इ। सुक्खा काहलवां को पुलिस नाभा जेल से जालंधर पेशी के लिए लेकर आई थी।
इस बीच जब पुलिस पेशी के बाद सुक्खा को नाभा जेल वापस लेकर जा रही थी तो जालंधर -लुधियाना हाईवे पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के सामने दो लग्जरी गाड़ियां आईं और उन्होंने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया।
इसके बाद बदमाशों ने सभी पुलिस वालों को गाड़ीयों से नीचे उतारा और पुलिस वालों से हथियार तक छीन लिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपना नाम गुप्त रखने पर बताया कि दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने पहले सुक्खा को 50 -60 के करीब गोलियां मारी और जब सुक्खा की मौत हो गई तो हवाई फायर कर वे भांगड़ा डालने लग पड़े।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सुक्खा को गाड़ी से नीचे नहीं उतारा और उस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी , जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुक्खा के साथ एक और कैदी पेशी पर आया था उसे भी एक गोली लगी है। घायल कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।