'अमित शाह की पार्टी को बनाएंगे नंबर 1'

Edited By Updated: 25 Jan, 2015 05:25 PM

article

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह के पार्टी को विश्व की नम्बर वन पार्टी के उद्देश्य को भाजपा कार्यकत्र्ता पूरा करेंगे।

फतेहाबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह के पार्टी को विश्व की नम्बर वन पार्टी के उद्देश्य को भाजपा कार्यकत्र्ता पूरा करेंगे। ये बात पार्टी के जिलाध्यक्ष भारतभूषण मिड्ढा ने कही।

वो 25 जनवरी रविवार को चलाए जाने वाले विशेष सदस्यता अभियान को लेकर शहरी मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष मुलखराज चावला ने की।

बैठक में जिला प्रधान भारतभूषण मिड्ढा, जिला उपाध्यक्ष विज्ञान सागर बाघला व जिला सचिव रामचंद्र रेल्हन ने विशेष रुप से भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह जी पार्टी को विश्व की नंबर वन पार्टी बनाना चाहते हैं इसलिए देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत प्रदेश भर में 25 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल प्रमुख हंसराज सचदेवा, सह प्रमुख राजेश चौधरी, बजरंग गर्ग, बनवारी लाल गहलोत, गुलशन भुटानी व कर्मबीर संधू आदि उपस्थित थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!