किरन बेदी का AAP से सवाल: 'क्यों दिया था CM का ऑफर?'

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 06:12 PM

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि वह भाजपा के प्रति नरम थी

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि वह भाजपा के प्रति नरम थी तो उन्हें मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश क्यों की गई थी।  बेदी ने आप के आरोप के संबंध में आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यदि उन्हें उन पर विश्वास नहीं था तो उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश क्यों की थी।

 उल्लेखनीय है कि आप के नेता कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरद्ध चलाये गए आंदोलन के दौरान बेदी ने भाजपा के विरद्ध नरम रवैया अपना रही थी और उसके विरद्ध आंदोलन चलाने की पक्षधर नहीं थी। विश्वास ने यह आरोप  बेदी के भाजपा में शामिल होने और पार्टी द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद लगाए थे। अन्ना के आंदोलन में बेदी और अरविंद केजरीवाल सहित आप के नेता शामिल थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!