Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 08:38 AM
वित्त मंत्री अरूण जेटली आज वर्ष 2015-16 का आम बजट पेश करेंगे। राजग सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा। बजट को लेकर विभिन्न वर्गों में खासा उत्साह है।
नई दिल्ली. वित्त मंत्री अरूण जेटली आज वर्ष 2015-16 का आम बजट पेश करेंगे। राजग सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा। बजट को लेकर विभिन्न वर्गों में खासा उत्साह है। जेटली के लिए मुख्य चुनौती अर्थव्यवस्था में तेजी लाना होगा। नौकरी पेशा वर्ग को आयकर कटौती सीमा में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उद्यमी निवेश अनुकूल नीतियों की घोषणा की आस में हैं।
सैलेरीड क्लास की उम्मीदें
सैलेरीड क्लास की आम बजट 2015-16 से सबसे बड़ी उम्मीद है टैक्स में छूट।
सैलेरीड क्लास चाहती है कि टैक्स में छूट की लिमिट 2.50 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रूपए कर दी जाए।
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत निवेश की सीमा को 1.5 लाख रूपए से बढ़ा कर कम से कम 3 लाख रूपए कर दिया जाए।
मिडिल क्लास की उम्मीदें
मिडिल क्लास की सबसे बड़ी उम्मीद तो है टैक्स का भार और महंगाई कम होना। मिडिल क्लास चाहता है कि खाद्य सामग्री, दालें, सब्जियां आदि सस्ती हों ताकि घरेलू बजट फिर से पटरी पर आ सके।