घर के बाहर खेल रही नाबालिगा से दुष्कर्म

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 07:42 AM

article

छिछड़ाना गांव से 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी शनिवार तीसरे पहर घर के बाहर खेल रही थी।

गोहाना/सिरसा(अरोड़ा/का.प्र.): छिछड़ाना गांव से 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी शनिवार तीसरे पहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का विक्की उसकी बेटी को बहकाकर अपने साथ खेतों में ले गया। वहां आरोपी ने उसकी बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची का मैडीकल करवाया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी कमलेश की टीम ने देर शाम आरोपी विक्की को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं सिरसा की जे.ई. कालोनी में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। आरोपी की पहचान शहर निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि बीती 27 फरवरी की दोपहर वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान प्रवीण जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शाम को पिता घर लौटे तो उसने आपबीती बताई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मैडीकल जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!