#FekuDay: 'मेरे बैंक अकाउंट में 15 लाख आ गए हैं'

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2015 02:09 PM

article

आज 'अप्रैल फूल डे' के मौके पर कई चीजें महंगी हुई। जिसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे।

नई दिल्ली: आज 'अप्रैल फूल डे' के मौके पर कई चीजें महंगी हुई। जिसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे। ट्वीटर पर खास तौर से फेकू डे ट्रेंड कर रहा है। जिसमें लोगों ने मोदी सरकार पर हमलों की बौछार कर दी है। लोग मोदी को उनके वादों की याद दिलाते हुए पूछ रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। जो वादे मोदी ने किए थे वो कब पूरे होंगे। लोग खास तौर पर बुलेट ट्रेन, काला धन वापसी, किसानों की मौत को लेकर मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मोदी सरकार का बचाव भी किया है।

आईए, पढ़ते है कुछ मजेदार ट्वीट्स-

-एक शख्स ने मोदी सरकार के बुलेट ट्रेन के सपने को आड़े हाथों लेते हुए पूछा- फोटोशॉप से असली बुलेट ट्रेन दिखा दी... गुजरात में डेवलपमेंट को लेकर ऐसे बेवकूफ बनाया जाता है। #FekuDay

-जबकि रचित सेठ कहते हैं- #FekuDay मोदी पहले ऐसे पीएम हैं जिनके नाम पर ये दिन मनाया जा रहा है! भक्त ठोको ताली! रचित सेठ‏@rachitseth                                                                                    

-मोदी सरकार की सबसे ज्यादा खिंचाई कालेधन को लेकर हो रही है। लेनी जाधव ने सवालिया अंदाज में तंज किया है- #FekuDay मेरे बैंक अकाउंट में 15 लाख आ गए हैं। ओह..नहीं ये तो एक स्डूपिड सपना है। lenijadhav‏@lenijadhav                

-एक यूजर सुधांशु भट्ट ने किसानों की मौत पर मोदी सरकार को घेरते हुए लिखा- किसानों को मरने दूंगा, जवानों को शहीद होने दूंगा भारतीयों को विदेशों में पीटने दूंगा, लेकिन 'ये देश नही झुकने दूंगा' #FekuDay सुधांशु भट्ट‏@BhattIYC                

-नितिन गुप्ता ने कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाने को लेकर तंज किया है- पूरे पीओके को अब भारत में शामिल कर लिया गया है #FekuDay Nitin Gupta ‏@GuptaNitin79

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!