शनि अमावस्या: राशिफल और शनि का विशेष उपाय जो बदलेगा भाग्य और देगा धन-संपत्ति

Edited By ,Updated: 18 Apr, 2015 08:24 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 18.04.15 शनिवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र में, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 18.04.15 शनिवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र में, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

शनि अमावस्या का विशेष उपाय जो बदलेगा भाग्य और देगा धन-संपत्ति: सर्वार्थसिद्धि हेतु सरसों के तेल व उड़द के आटे से बना चौमुखी दीपक शाम में “शं शनि शरणं ममः” बोलते हुए बरगद के पेड़ के नीचे जलाएं।

मेष: स्वास्थ्य नरम रहेगा। दिन भर सुस्ती छायी रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृष: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय मौज-मस्ती में बीतेगा। राजनैतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।  

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: सरकारी कार्य सफल रहेंगे। करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

कर्क: बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। मेंटल टेंशन बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

सिंह: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: सभी कामों में उन्नति मिलेगी। आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडेंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

तुला: कार्यक्षेत्र में लाभ से आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफेक्ट माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र ऐक्टिव रखने को महत्व देंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: करियर की चिंता रहेगी। सहकर्मियों के असहयोग से निराश होंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: व्यावसायिक समस्या के समाधान से उत्साहित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ होगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफेशनल परेशानियां दूर होंगी। उत्तम धन-लाभ होगा। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: इमेज नया टर्न लेगी। प्रोफेशनल व पर्सनल में भेद करें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली लाभकारी रहेगी। ऐक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल संग लोगों के साथ पार्टी करेंगे। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!