लक्ष्मीनारायण के विवाहोत्सव पीपल पूर्णिमा पर कैसे होगा दुर्भाग्य दूर- पढ़ें राशिफल

Edited By ,Updated: 04 May, 2015 08:43 AM

article

शुभाशुभ: 04.05.15 सोमवार, चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

शुभाशुभ: 04.05.15 सोमवार, चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

दैनिक उपाय: दुर्भाग्य से मुक्ति पाने के लिए भगवान लक्ष्मीनारायण के चित्र या मूर्ती पर पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं। 

मेष: अचानक शुभ समाचार मिलेगा। दिन की शुरुआत में बेचैनी रहेगी। ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लेंगे। घूमना-फिरना पड़ेगा। साथी चुनते वक्त सावधानी बरतें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृष: मित्रों के साथ तनाव रहेगा। सहकर्मियों व परिजनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के एक्साम्स को लेकर चिंता रहेगी। ऑफिस के काम से दौड़-भाग करनी पड़ेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मिथुन: छिटपुट लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खोई हुई खास चीज वापिस मिलेगी। पुराना दिया हुआ उधार वापस मिलेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कर्क: स्वभाव में मायूसी रहेगी। नए काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनते जाएंगे। बच्चों के करियर की चिंता खत्म होगी। रूटीन कामों में तब्दीली आएगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

सिंह: धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले का हल निकलेगा। कमाई में वृद्धि होगी व खर्च भी बढ़ेंगे। खराब माहौल में भी मूड पॉजिटिव रहेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कन्या: दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। सहयोगी रिलैक्स मूड में रहेंगे व बेहतर काम करेंगे। आपको छिपी प्रतिभा बाहर निकलेगी। फाइनैंशल प्रॉब्लम का हल निकलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

तुला: लेन-देन के मामलें उलझे रहेंगे। सोसायटी में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी से समझौता करना पड़ेगा। विरोधियों को झुकाने में सफलता मिलेगी। इच्छापूर्ति होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

वृश्चिक: सोशल वर्क हेतु प्रयासरत्त रहेंगे। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। ऑपोजिट सेक्स के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। जूनियर्स से उलझेंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

धनु: आर्थिक तंगी वश बेचैन रहेंगे। ऑफिस के बिगड़े माहौल में मन नहीं लगेगा। बिगड़े माहौल को सुधारने में सफल रहेंगे। कठिन परिश्रम से बड़ी सफलता मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मकर: मेहनत का रिजल्ट मिलेगा। पार्टनर संग रोमांस का मौका मिलेगा। पूर्व में हुई हानी की भरपाई होगी। बिजनेस में सावधान रहें। फ्रेंड कि प्रॉब्लम चिंतित करेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर,  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कुंभ: गुड न्यूज़ मिलेगी। सौदों के दौरान टेंशन रहेगी। बढ़ते खर्चे अनियंत्रित होंगे। दोस्तों के सपोर्ट से प्रॉजेक्ट फाइनलाइज़ होगा। रोमांटिक अफेयर्स में मजबूती आएगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर,  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मीन: ऑफिशियल अड़चनें सीनियर्स की सपोर्ट से मिटेंगी। माहौल बेहतर रहेगा। ईमेल द्वारा महत्वपूर्ण न्यूज़ मिलेगी। प्रोपर्टी डॉक्यूमेंट पर सोच-समझकर साइन करें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक। 

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!