किस राशि के लिए कैसा रहेगा शनिवार, ये जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल

Edited By ,Updated: 23 May, 2015 10:32 AM

article

शुभाशुभ: 23.05.15 शनिवार चंद्र कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र मे, भाग्यांक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

शुभाशुभ: 23.05.15 शनिवार चंद्र कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र मे, भाग्यांक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

विशेष उपाय: एजुकेशन में सक्सेस के लिए शिवालय जाकर भगवान कार्तिकेय की मूर्ती पर मोरपंख चढ़ाकर स्टडी टेबल पर रखें।

मेष: लेनदेन हेतु समय अच्छा है। परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृष: दिन व्यस्ततम रहेगा। व्यापार हेतु दिन बेहतरीन है। कार्यस्थल पर मीटिंग्स होंगी। पेंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: शाम तक अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिज़नेस में अटेंशन और मौजूदगी ज़रुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन को काबू में रखें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कर्क: इत्मीनान और शांति से विवाद हल होंगे। लोन यां किश्त पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी यां प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जोय करेंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

सिंह: कारोबार हेतु दिन सुस्त है। परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।

शुभाशुभ:  शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। अचानक रूके कार्य बनेंगें। व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

तुला: रोजगार यां नौकरी कि समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा बशर्ते आप प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। मिले हुए काम से पीछे न हटें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: समय हालात में निश्चित आसानी लाएगा। बिजनेस यां कार्यस्थल कि समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: दिन सफलता का सूचक है। नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवेंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइजर करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। फॅैमिली के साथ डिनर करने जाएंगे। मन रख-रखाव और साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनेस में नए इन्वेस्टमेंट से परहेज करें।

शुभाशुभ: शुभ शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। बिना अपोइंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। व्यवसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। तत्काल धन लाभ की संभावना है।

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!