Edited By ,Updated: 27 Jul, 2015 02:18 PM
टीम इंडिया के दमदार क्रिकेटर सुरेश रैना का पत्नी संग मस्ती जारी है। लंदन से पैरिस और अब नैनीताल तक रैना अपनी पत्नी प्रियंका को खूब एंज्वॉय करा रहे है।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के दमदार क्रिकेटर सुरेश रैना का पत्नी संग मस्ती जारी है। लंदन से पैरिस और अब नैनीताल तक रैना अपनी पत्नी प्रियंका को खूब एंज्वॉय करा रहे है।
क्रिकेट से छूट्टी मिलने के बाद रैना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नैनीताल में हॉलिडे मनाते अपनी फोटोज शेयर की हैं। नैनीताल जाने से पहले पहले रैना ने पत्नी प्रियंका संग शॉपिंग करते हुए एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। ये कपल दिल्ली में एक ऑप्टिकल्स की शॉप पर था।