बिना बैंड बाजा दूल्हे ने किया शादी से इनकार, लड़की पक्ष में मचा हड़कंप

Edited By ,Updated: 27 Jul, 2015 06:16 PM

article

क्षेत्र के गांव त्यौरी में आई बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हें ने बिना बैड बाजे के शादी करने से इनकार कर दिया।

खुर्जा (शर्मा): क्षेत्र के गांव त्यौरी में आई बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हें ने बिना बैड बाजे के शादी करने से इनकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। पंचायत द्वारा मामले को पुलिस में भेजने की बात कहने पर दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ। इसके बाद बारात चढ़त हुई। चढ़त की रस्म पूरी होने पर भी बारातियों को खाना मिला।
 
क्या है मामला-
शनिवार को भड़रिया नवमी पर गांव त्योरी निवासी एक युवती की बारात दिन में पिलोना से आई थी। बैड बाजे, टेंट सभी समय पर बुक करा दिए गए थे। बारात भी समय पर आ गई थी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद बैड बाजा नही पहुंचा। इसके बाद लड़की व लड़का पक्ष के लोगों में बिना बैड बाजे के ही बारात चढ़त की बात तय हो गई। इस पर दूल्हें ने बिना बैड बाजे के शादी से इनकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दूल्हें को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में पंचायत हुई। इसमें लड़की पक्ष के लागों ने मामले को पुलिस में देने की धमकी दी। जिसके बाद दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ। तब जाकर शादी की रस्में पूरी हो सकी।
 
भूखे भटकते रहे बराती-
दूल्हे के शादी से इंकार करने पर मामला उलझ गया। शादी की रस्में पूरी नहीं होने तक बाराती भूखे भटकते रहे। रस्में पूरी होने के बाद ही बारातियों को दावत मिल सकी। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!