नाइजीरिया में बम धमाके में सात की मौत

Edited By ,Updated: 14 Oct, 2015 08:55 AM

seven killed in bomb blast in nigeria

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुए तीन आत्मघाती हमले में आज सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रेडक्रास के अधिकारियों ने बताया कि हमला शहर...

मैदुगुरी: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुए तीन आत्मघाती हमले में आज सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रेडक्रास के अधिकारियों ने बताया कि हमला शहर के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र सजेरी में हुए जिसमें सभी की मौत हो गई। घटनास्थल से सभी सात शवों को बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगुरी में हाल के दिनों में किया गया यह दूसरा सबसे बड़ा हमला है ।तीन सप्ताह पूर्व किए गए एक हमले में 54 लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे। गौरतलब है कि नाइजीरिया में इस्लामी सत्ता कायम करने के उद्देश्य से आतंकवादी संगठन बोको हराम वहां पिछले कुछ सालों से लगातार हमले कर रहा है जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और कई लाख विस्थापित हो गए है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!