राशिफल: सूर्य करेंगे ज्येष्ठा नक्षत्र को पार, किस राशि के लिए वीकैंड पर होगा चमत्कार

Edited By ,Updated: 10 Dec, 2016 08:56 AM

horoscope  sun in jeshtha constellation  which zodiac will have miracle

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ: 11.12.16 रविवार, चंद्र मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 11.12.16 रविवार, चंद्र मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति भाग्योदय हेतु पानी में तिल व जौं मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।


    
मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृष: कार्यसफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिज़नैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिज़नैस में कार्यभारवश मानसिक तनाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। मित्रों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए कपड़ों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 


कन्या: परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों व मित्रों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दिन सक्सैसफुल है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। दिनभर मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडेंटस हेतु समय अच्छा है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियोंवश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के संकेत हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 

 

धनु: एक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मकर: भाई-बहन से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कुंभ: निर्धारित लक्ष प्राप्त करेंगे। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!