Edited By ,Updated: 26 Apr, 2017 04:58 PM
टी 20 में मुंबई के खिलाड़ी हरभजन सिंह अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही मे उन्होंने ट्विटर पर उनकी एक यूजर से बहस हो...
नई दिल्ली: टी 20 में मुंबई के खिलाड़ी हरभजन सिंह अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही मे उन्होंने ट्विटर पर उनकी एक यूजर से बहस हो गई।
दरअसल, हरभजन सिंह ने दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 6 जीत लगातार, सभी ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमें इसे बरकरार रखना है। इसके बाद उसी ट्वीट के जवाब में एक यूजर अमरजीत सिंह रीन ने लिखा, आपको टीवी शोज के दौरान पगड़ी पहननी चाहिए। सिख धर्म पर रहम करो।
इस ट्वीट के बाद हरभजन सिंह ने अमरजीत के ट्वीट के जवाब में लिखा, आप मुझे सिख धर्म न सिखाएं। आपको लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्हें ये करना है या वो। इसके बाद अमरजीत सिंह ने ट्वीट कर लिखा, मैं सभी लोगों ने अनुरोध करता हूं कि इसे मुद्दा न बनाएं। यह मेरी एक ख्वाहिश थी, जिसे मैंने हरभजन के सामने रखा। इसलिए ट्वीट करना बंद करें।