Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 11:39 AM
दूल्हे का बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचना तो रिवाज है लेकिन जब एक दुल्हन बैंड बाजे के साथ बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखी शादी राज्य के शहर मनेर में शुक्रवार को हुई जिसमें एक दुल्हन रथ पर सवार होकर...
मनेर: दूल्हे का बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचना तो रिवाज है लेकिन जब एक दुल्हन बैंड बाजे के साथ बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखी शादी राज्य के शहर मनेर में शुक्रवार को हुई जिसमें एक दुल्हन रथ पर सवार होकर अपने घरवालों के साथ बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची जहां दूल्हे के घर वालों ने उसका भव्य स्वागत किया।
मुंबई में एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है दुल्हन
मनेर टोला पर निवासी नेवी सैनिक विनोद कुमार राय की बेटी स्नेहा मुंबई में एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। स्नेहा की सगाई कोरैया, जयनगर, मधुबनी के रहनेवाले अनिल कुमार यादव के साथ तय हुई। घरवालों ने उनकी शादी अपने पैतृक घर मनेर टोला पर करने का फैसला लिया।
बारात को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
इसके बाद दुल्हन ने रीति रिवाजों से हटकर कुछ अलग करने की ठानी और स्वयं बारात लेकर दुल्हे के घर पहुंच गई। बारात में स्नेहा के परिजन शामिल हुए। दूल्हे के घर पर जब बारात पहुंची तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दूल्हे के माता-पिता और सभी परिजनों ने बारात का भव्य स्वागत किया।
माता-पिता ने दिए लड़कों जैसे संस्कार
स्नेहा की दो बहनें हैं, दूसरी बहन विनिता पुणे से एमबीबीएस कर रही है और छोटी बहन बिदुशी फैशन डिजाइनर है। स्नेहा के माता-पिता ने अपनी लड़कियों को लड़कों से कम ना समझते हुए लड़कों जैसे संस्कार दिए हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया है।
बता दें कि इस शादी में लड़के वालों की तरफ से किसी प्रकार के दहेज की मांग नहीं की गई। इसके चलते यह शादी कई मायनों में अनोखी मानी गई।