Edited By ,Updated: 26 Feb, 2015 01:10 AM
पंजाब में मोगा जिले के माउर गांव में एक आठ वर्षीय बालिका का अपहरण किया गया और फिर उसके साथ बलात्कार करने के बाद...
मोगा: पंजाब में मोगा जिले के माउर गांव में एक आठ वर्षीय बालिका का अपहरण किया गया और फिर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात से लापता बालिका का शव कल खेत में पाया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार हत्या का मामला दर्ज किया गया है। माउर के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।