Edited By ,Updated: 31 Mar, 2015 01:50 AM
सेखा रोड पर मोबाइल न देने पर 2 निहंगों ने एक युवक को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पी.सी.आर. पुलिस कर्मचारियों...
बरनाला: सेखा रोड पर मोबाइल न देने पर 2 निहंगों ने एक युवक को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पी.सी.आर. पुलिस कर्मचारियों से भी इन निहंगों ने हाथापाई कर उनका वायरलैस सैट तोड़ दिया।
घायल गुरदीप सिंह ने बताया कि 2 निहंगों ने आकर उससे मोबाइल की मांग की। मना करने पर उन्होंने उस पर तलवारों से हमला कर उससे 4500 रुपए व मोबाइल छीन लिया। इन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों से भी बदतमीजी की।
जब इस संबंधी इंडस्ट्रीयल चौकी के इंचार्ज मनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर पी.सी.आर. नंबर 5 के कर्मचारी पहुंचे थे। उक्त निहंगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई कर उनका वायरलैस सैट तोड़ दिया। इन निहंगों की पहचान हो चुकी है। पुलिस उनकी मुस्तैदी से तलाश कर रही है।