एम्स को भटिंडा तबदील करना बादलों की बहुत बड़ी सियासी चाल: भट्ठल

Edited By ,Updated: 06 Jul, 2015 02:44 PM

article

आल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ मैडीकल साइंस (एम्स) को भटिंडा तबदील करना बादलों की बहुत बड़ी सियासी चाल है।

टांडा (रविंद्र): आल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ मैडीकल साइंस (एम्स) को भटिंडा तबदील करना बादलों की बहुत बड़ी सियासी चाल है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को तो अपनी बहू सांसद हरसिमरत कौर बादल के हलके भटिंडा के विकास की केवल चिंता है जबकि पंजाब के बारे में उन्हें कोई चिंता नहीं। इन बातों का प्रकटावा पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंद्र कौर भट्ठल ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी टांडा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।
 
उन्होंने कहा कि राज्य वर्तमान गठबंधन सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, कर्मचारी वर्ग तथा आम जनता सभी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा एकजुट होकर मुहिम शुरू कर दी गई है। बीबी भट्ठल ने कहा कि कांग्रेस में कोई धड़ेबंदी नहीं है। पार्टी 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव भारी बहुमत से जीत कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।
 
बीबी भट्ठल ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भी केवल हवा में तीर चला रही है। उनकी सरकार ने भी अभी तक जनता के साथ किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।  इस अवसर पर विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक राकेश पांडे, चरणजीत  सिंह चन्नी, सुरिंद्र पाल सिंह सीबिया, नगर कौंसिल टांडा के प्रधान हरिकृष्ण सैनी, जस्सी बाजवा, बिल्ला, गुरसेवक मार्शल, गुरवीर सिंह रिंकू, पवनदीप मेला, राजा सुखविंद्र सिंह, अनिल पिंका, राकेश बिट्टू, जगजीवन जग्गी तथा अन्य कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!