Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 12:54 PM
पराग्वे के कोच गुस्तावो मोरिनिगो ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन फीफा अंडर-17 ग्रुप चरण के मैच में माली पर 3-2 की जीत के...
मुंबईः पराग्वे के कोच गुस्तावो मोरिनिगो ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन फीफा अंडर-17 ग्रुप चरण के मैच में माली पर 3-2 की जीत के दौरान दूसरे हाफ में तीसरा गोल करने के बाद काफी सुधर गया था।
मोरिनिगो ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘टीम ने तीसरे गोल के बाद सही में सुधार किया और हमें लगा कि उस गोल के बाद संतुलित हो गयी थी। हम जानते थे कि माली एक मजबूत टीम है, वे काफी तेज और शारीरिक रूप से काफी मजबूत थे। दूसरे हाफ में हम उन्हें पछाडऩे में सफल रहे और खुश हैं कि हम उन्हें हरा सके। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने मिडफील्ड में थोड़ी जगह दे दी और माली को ये गोल करने का मौका दे दिया।’’ पराग्वे ने बीती रात ग्रुप बी के रोमांचक मैच में माली को 3-2 से शिकस्त दी।