धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद इन स्टार खिलाड़ियों ने किया ये Tweet

Edited By ,Updated: 05 Jan, 2017 11:48 AM

clarke  mahendra singh dhoni  twitter  virat kohli

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करके हुए उन्हें सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक करार दिया...

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करके हुए उन्हें सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक करार दिया। धोनी ने कल भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद भी छोड़ दिया था।  

इंगलैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने धोनी को किसी क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाला सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक बताया।  वान ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि यहां तक कि सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक ने फैसला कर लिया कि अब बहुत हो चुका। शाबाश धोनी एक अविश्सनीय कप्तानी दौर के लिए।
 


आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और 2015 में विश्व कप जीतने के बाद अपना पद छोड़ने वाले माइकल क्लार्क ने भी धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह अभी भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दे सकते हैं।  

 


क्लार्क ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। वह बेहतरीन इंसान है और अब भी भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दे सकता है। क्लार्क को लगता है कि विराट कोहली भारत की सीमित ओवरों की टीम की अगुवाई करने के लिए नैसर्गिक पसंद है।  उन्होंने आगे लिखा कि मेरी राय में अब कोहली का समय है कि वह तीनों प्रारूप में कप्तानी संभाले। वह सुपरस्टार है और चुनौती के लिये तैयार है। 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!