B'DAY SPECIAL: धोनी के ये 5 रिकॉर्ड जिनको तोड़ना किसी खिलाड़ी के लिए नहीं होगा आसान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 01:39 PM

mahender singh dhoni b day special

भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले 10 सालों में भारतीय क्रिकेट टीम की काया पलट कर दी है। भले ही धोनी आजकल अपने चमकीले फॉर्म में ना हों .....

नई दिल्ली: भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले 10 सालों में भारतीय क्रिकेट टीम की काया पलट कर दी है। भले ही धोनी आजकल अपने चमकीले फॉर्म में ना हों, लेकिन उनके नाम ऐसे बहुत से रिकॉर्ड हैं जिनका निकट भविष्य में टूटना लगभग नामुमकिन दिखाई देता है। तो आइए जानते हैं इन पांच रिकॉर्डों के बारे में।

1. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैचों में जीत
भारतीय टीम की ओर से 110 जीतों के साथ धोनी ऑलटाइम सफलतम कप्तान हैं। विश्व स्तर पर वह ऑस्ट्रेलिया के महान कप्ताम एलन बॉर्डर से भी आगे निकल गए हैं। इस क्रम में पहले नंबर पर रिकी पोटिंग हैं और दूसरे नंबर पर एसपी फ्लेमिंग और तीरसे नंबर पर धोनी है। भारत की ओर से सौरव गांगुली 76 वनडे मैचों में जीत के साथ तीसरे सबसे ज्यादा सक्सेसफुल कप्तान हैं।

2. पहले भारतीय जिसने किए 375 शिकार
इसमें कोई दो राय नहीं है कि एम एस धोनी की विकेटकीपिंग की कला जबरदस्त है। कप्तान/विकेटकीपर धोनी पहले भारतीय हैं जिनके नाम 375 शिकार(278 कैच, 97 स्टंपिंग्स) हैं। उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा(482), एडम गिलक्रिस्ट(472) और मार्क बाउचर(424) ही हैं। उनके पहले सबसे सफलतम भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया थे जिनके नाम 154 शिकार थे। धोनी का यह शिकार जल्दी तो कतई टूटता दिखाई नहीं देता।

3. भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन
धोनी विकेटकीपर के रुप में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। बताैर विकेटकीपर उन्होंने अब तक खेेेले गए 296 मैचों में 9496 रन बना लिए हैं। वर्तमान और भविष्य में ऐसा कोई विकेटकीपर बल्लेबाज दिखाई नहीं देता जो भविष्य में धोनी के इस भारी भरकम रिकॉर्ड को तोड़ पाए।

4. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भारतीय के द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एम एस धोनी के नाम अब तक कुल 208 छक्के हैं और वर्तमान में धोनी छक्के जडऩे के मामले में पहले भारतीय बल्लेबाजों से कोसों आगे हैं। वहीं विराट कोहली के नाम अभी 91 छक्के हैं। वैस ये रिकॉर्ड भी इतनी जल्दी टूटता नजर नहीं आता।

5. भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया 183 रनों का सर्वोच्च स्कोर
अगर कोई नया नवेला भारतीय विकेटकीपर धोनी का 183 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दे तो इसे अभूतपूर्व प्रयास कहा जाएगा। धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन ठोक दिए थे। यह स्कोर दुनिया के किसी भी विकेटकीपर के द्वारा वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। उके बाद नाम एडम गिलक्रिस्ट का आता है जिनके नाम वनडे में 172 रनों का सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!