Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 06:12 PM
क्रिकेट से जुड़े कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास दाैलत आैर शोहरत की कोई कमी नहीं है। यह खिलाड़ी करोड़ों में कमाई करते हैं, ले...
नई दिल्ली: क्रिकेट से जुड़े कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास दाैलत आैर शोहरत की कोई कमी नहीं है। यह खिलाड़ी करोड़ों में कमाई करते हैं, लेकिन साथ-साथ में उन्हें इनकम टैक्स भी भरना पड़ता है। अगर हम बात करें ऐसे भारतीय क्रिकेटर की जो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरता है तो वो हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
भरते हैं इतना इनकम टैक्स
धोनी दुनिया की कई मशहूर कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर हैं। नामी कपंनिया जैसे पेप्सी, रिबॉक, एक्साइट, टीवीएस मोटर्स ने अपनी प्रमोशन के लिए धोनी को जिम्मेदारी दी है। धोनीं यहां से अरबों में पैसे कमाते हैं। साथ ही इतनी कमाई के बाद एमएस धोनी 48 करोड़ का टैक्स चुकाते हैं। वे इकलाैते भारतीय खिलाड़ी हैं जो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरते हैं।
धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर आैर विराट कोहली को भी भारी रकम इनकम टैक्स के लिए चुकानी पड़ती है। सचिन कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर हैं। वह 19 करोड़ रुपए का टैक्स भरते हैं आैर साल 2010 में सचिन देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी भी थे। वहीं हाल ही में स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा से 100 करोड़ रुपए की डील साइन करने वाले विराट कोहली 42 करोड़ रुपए का टैक्स भरते हैं।