गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन टेनिस के अंतिम सोलह में प्रवेश कर लिया जबकि टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने का ऐलान कर चुके अमेरिका के एंडी राडिक ने भी अगले दौर में जगह बनाई। सर्बिया के दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने फ्रांस के 30वीं वरीयता प्राप्त जूलियन बेनेतू को 6.3, 6.2, 6.2 से हराया।