यूरोप के एम्यूजमेंट पार्क में झूले लेना सबके बस की बात नहीं(Pics)

Edited By ,Updated: 12 Jul, 2016 05:19 PM

world best amusement park

एम्यूजमेंट पार्क यानि मनोरंजन के लिए पार्क,जहां बच्चे तो क्या बड़े भी दिल खोल कर मस्ती करते हैं। बच्चे इस तरह की जगहों पर जाना पसंद भी करते...

एम्यूजमेंट पार्क यानि मनोरंजन के लिए पार्क,जहां बच्चे तो क्या बड़े भी दिल खोल कर मस्ती करते हैं। इस तरह की जगहों पर झूले,वाटर पार्क,खिलौने और कार्टून के करैक्टर भा होते हैं। बच्चे इस तरह की जगहों पर जाना पसंद भी करते हैं और बार-बार यहां जाने की बात जिद्द करते हैं। यूरोप में तो इस तरह के बहुत से पार्क मशहूर हैं जिसके कारण लोग यूरोप में घूमने को लिए आते हैं। तो आइए जानते हैं इन मशहूर पार्कों के बारे में...
 
1.डिज्नीलैंड, फ्रांस
 
पेरिस घूमने जा रहे हैं तो डिज्नीलैंड जाना ना भूलें। यहां पर हर साल लगभग डेढ़ करोड़ लोग आते हैं। डिज्नी लैंड के किरदारों को मिलने के लिए बच्चे तो क्या बढ़े भी बहुत दिवाने हैं।
 
2.यूरोपा पार्क, जर्मनी
 
जर्मनी के फ्रायबर्ग शहर में सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क है। यहां13 अलग-अलग तरह के थीम एक ही जगह पर मिलते हैं।यहां का सबसे बड़ा आकर्षण ब्लू फायर नाम का यह झूला। जो ढाई सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।
 
3.विएनीज प्रेटर, ऑस्ट्रिया
 
यह दुनिया को सबसे पुराना पार्क है। यहां पर हर साल 40 लाख लोग आते हैं।
 
4.c
 
स्पेन के बार्सिलोना में हर साल करीब 35 लाख लोग आते हैं। यहां पर दुनिया के सबसे तेज रफ्तार वाला झूला लगाया गया है जो 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चलता है।
 
5.गार्डालैंड, इटली
 
चार हिस्से में बंटे इस पार्क में अलग-अलग तरह के थीम है। यह खूबसूरत पार्क लेक गार्डा के पास बना है।
 
6.जूमरीन अल्गार्व, पुर्तगाल
 
इस पार्क में बच्चे डॉल्फिन के करतब देखने के लिए आते हैं। यहां पर तरह-तरह के तोते और बहुत से वॉटर स्लाइड्स भी हैं।
 
7.एफटेलिंग, नीदरलैंड्स
 
परियों की कहानियां और फिल्में आपने बहुत देखी होगी। आप यहां पर कुछ इस तरह के सपनों को पूरा होते हुए देख सकते हैं।यहां पर एक परियों का जंगल है।
 
8.एल्टन टावर्स, ब्रिटेन
 
किले के रूप में बने इस पार्क में एक बोटैनिकल गार्डन है,जहां बैठ कर लोग किले के खूबसूरत नजारे का मजा ले सकते हैं।
 
9.लेगोलैंड, डेनमार्क
 
डेनमार्क का यह पार्क लगभग 6 करोड लेगो ब्लॉक्स से बना है।जो हर तरह के रंग और आकार के है।
 
10.लिसेबर्ग, स्वीडन
 
लिसेबर्ग पार्क में एट्मॉस फीयर नाम की फ्री फॉल टावर है। जिसकी रफ्तार पर किसी भी तरह का कंट्रोल है।झूले पर सिर्फ वही लोग बैठ सकते हैं जो कॉफी दिलेर हैं। उनको 90 मीटर की ऊंचाई पर ले जा कर वहां से नीचे छोड़ दिया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!