गुजरात की स्पेशल रेसिपी पालक ढोकला (pics)

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2016 03:53 PM

special dish of spinach gujarati dhokla

पालक ढोकला पौष्टिक अाहार हैं। इसे पूरे भारत में खाना पसंद किया जाता है। वैसे तो यह गुजराती की स्पेशल डिश है। आप इसे बहुत ही आसानी से...

पालक ढोकला पौष्टिक अाहार हैं। इसे पूरे भारत में खाना पसंद किया जाता है। वैसे तो यह गुजराती की स्पेशल डिश है। आप इसे बहुत ही आसानी से अाम ढोकले की तरह ही बना सकते हैं। आप इस मुलायम और स्पंजी गुजराती ढोकले को कम से कम 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 

पालक ढोकला बनाने के लिए सामग्री :- 

 

- 1 कप बेसन   

 

- 2 गुच्छा पालक 

 

- 1/4 कप दही (फेंटी हुई)

 

- 1 इंच पीस अदरक

 

- 2-3 हरी मिर्च

 

- 2 चम्मच तेल

 

- 2 चम्मच नींबू का रस

 

- 1 चम्मच शक्कर

 

-  नमक (स्वादअनुसार)

 

-  1 चम्मच ईनो

 

छौंकने की सामग्री :-  

 

- 1 चम्मच तेल

 

- 1 चम्मच राई

 

- 2 चम्मच तिल

 

-  4-5 कडी पत्ती

 

- 1/4 हींग


ढोकला बनाने की विधि :-  

 

1. ढोकला बनाने के लिए सहसे पहले अाप पालक को अच्छे से धो कर काट लें।

 

2. अब इसे भाप में पका कर ठंडा कर लें अौर इसमें अदरक और हरी मिर्च पीस कर मिला दें। ध्यान में रखें कि यह प्यूरी लगभग 1 कप हो।

 

3. इसके बाद एक बड़ा कटोरा लेकर उसमें बेसन, पालक की प्यूरी, दही और तेल मिलाएं।

 

4. घोल को पतला करने के लिए इसमें पानी मिला दें। घोल ज्यादा पतला अौर गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

 

5. अब इसमें नमक, शक्कर और नींबू मिला कर 5-10 मिनट के लिए रख दें।

 

6. बाद में इस घोल में ईनो मिला लें।

 

7. उसके तुरंत बाद ही तेल लगे सांचे में घोल भरें।  

 

8. ढोकलों को स्टीमर में डाल कर 15-20 मिनट तक गैस की तेज आंच पर पकाएं। बाद मे गैस को बंद कर दें।

 

9. स्टीमर से ढोकलों को निकाल कर 10 मिनट तक ठंड़ा होने के लिए रखें।


छौंक लगाने की विधि :-  

 

1. एक पैन में हींग, राई, तिल और कडी पत्ती डालें अौर गैस पर रख कर तड़का तैयार कर लें। बाद में गैस को बंद कर दें।

 

2. अब इसे ढोकलों के चारों ओर से ऊपर डालें अौर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!