‘विमानों के माध्यम से’ नशों और  सोने की तस्करी!

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 02:24 AM

smuggling of drugs and gold through planes

पिछले कुछ समय से देश में नशों और सोने की तस्करी के लिए समाज विरोधी तत्वों द्वारा विमानों का इस्तेमाल किया जाने लगा है जिसकी इसी महीने सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

पिछले कुछ समय से देश में नशों और सोने की तस्करी के लिए समाज विरोधी तत्वों द्वारा विमानों का इस्तेमाल किया जाने लगा है जिसकी इसी महीने सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं : 

* 1 नवम्बर को दिल्ली के ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री के पास से लगभग 5 किलो संदिग्ध सिंथैटिक मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपए आंकी गई।
* 2 नवम्बर को ‘कतर’ से ‘मुंबई’ एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री के बैग से पुलिस ने लगभग 17 करोड़ रुपए मूल्य की 4.3 किलो कोकीन बरामद की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद संदेह के आधार पर उसके घर की तलाशी के दौरान 3.36 करोड़ रुपए की और कोकीन मिली, जिससे कुल जब्ती 21 करोड़ रुपए से अधिक की हो गई।

* 4 नवम्बर को मुंबई के ‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर ‘बहरीन’ से आए 2 यात्रियों को पकड़ कर उनके पास से 2.09 करोड़ रुपए का 1.68 किलोग्राम सोने का बुरादा बरामद किया गया।
*  4 नवम्बर को ही ‘पुणे एयरपोर्ट’ पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने ‘बैंकाक’ से आए एक भारतीय यात्री के बैग में खाद्य पदार्थों के पैकेट में छिपाया गया लगभग 3.72 करोड़ रुपए मूल्य का 10.642 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (उच्च क्वालिटी का गांजा) जब्त करके यात्री को एन.डी.पी.एस. एक्ट (नार्कोटिक्स, ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक्स सब्सटैंसेस एक्ट) के अंतर्गत गिरफ्तार किया।

* 8 नवम्बर को ‘बेंगलुरु हवाई अड्डे’ पर ‘बैंकाक’ से आए 2 यात्रियों से क्रमश: 8.9 किलो और 9 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (उच्च क्वालिटी का गांजा) बरामद किया गया। 
* 10 नवम्बर को ‘बेंगलुरु हवाई अड्डे’ पर ही ‘बैंकाक’ से आए एक यात्री के बैग से लगभग 4.86 करोड़ रुपए मूल्य का 13.9 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (उच्च क्वालिटी का गांजा) बरामद करके उसे गिरफ्तार किया गया।  
* 12 नवम्बर को दिल्ली के ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर कस्टम अधिकारियों ने ‘टर्मिनल-3’ पर ‘किर्गिस्तान’ से आए 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनके शरीर पर चिपकाए गए 8 पाऊचों में से पेस्ट के रूप में छिपाया गया 2.31 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 3.21 करोड़ रुपए आंकी गई।

* 12 नवम्बर को ही मुम्बई के ‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर ‘एयर इंटैलीजैंस यूनिट’ ने ‘दोहा’ से पहुंचे एक यात्री के अंत:वस्त्रों (अंडर गार्मैंट्स) में छिपाकर रखी गई 1.84 करोड़ रुपए की ‘सोने की धूल’ (गोल्ड डस्ट) जब्त की।
* 17 नवम्बर को मुंबई के ‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने ‘दम्माम’ तथा ‘मस्कट’ से आए 4 यात्रियों को गिरफ्तार किया और उनके सामान से सोने की छड़ों और गहनों के रूप में 2.26 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त किया।
* 17 नवम्बर को ही ‘कोझीकोड’ के ‘कारीपुर हवाई अड्डे’ पर 2 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त कर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा ‘रास-अल-खैमाह’ से आए एक अन्य यात्री के पास से भी कैप्सूलों के रूप में 750 ग्राम सोना बरामद हुआ।
* और अब 23 नवम्बर को ‘हैदराबाद हवाई अड्डे’ पर अधिकारियों ने ‘कुवैत’ और ‘दुबई’ से आए 3 यात्रियों से 3.45 करोड़ रुपए मूल्य का 3.5 किलो सोना जब्त किया।सोने और नशेे की तस्करी भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है, अत: ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि उनका हश्र देख कर दूसरे ऐसे कामों से बाज आएं।—विजय कुमार    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!