शिक्षा के माध्यम से समाज परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प – विद्या भारती पंजाब की प्रांतीय बैठक

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 11:03 PM

a commitment to social transformation and nation building through education

विद्या भारती पंजाब प्रांतीय कार्यालय विद्या धाम, जालंधर में प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री माननीय देशराज शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जालंधर : विद्या भारती पंजाब प्रांतीय कार्यालय विद्या धाम, जालंधर में प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री माननीय देशराज शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य, समयदानी कार्यकर्ता, विभाग सचिव, संकुल संयोजक, सभी विद्या मंदिरों के प्रधान, प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं प्रांत के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना, शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रगति पर चर्चा करना तथा आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में विद्या भारती अखिल शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं  सामाजिक कार्यों तथा राष्ट्रीय निर्माण में विद्यालयों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यालयों को समाज के साथ जोड़कर शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से व्यापक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के परिणामों पर विशेष चर्चा हुई। विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों की समीक्षा, विद्यालय छोड़ने के बाद विद्यार्थियों की प्रगति, पूर्व छात्रों की गतिविधियों एवं उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव स्थापित करने के विषय पर विचार किया गया। पूर्व छात्रों के लिए संपर्क व्यवस्था एवं पोर्टल के माध्यम से उनके कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी संकलित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं एवं विभिन्न प्रतियोगी पाठ्यक्रमों की तैयारी, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, आचार्यों के प्रशिक्षण तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी समय में AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), डिजिटल प्रशिक्षण एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया गया।

बैठक में विद्यालयों को समाज आधारित बनाने तथा समाज की सज्जन शक्ति को संगठनात्मक कार्यों से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। समाज के विभिन्न वर्गों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद बढ़ाने, छोटी-छोटी बैठकें आयोजित करने तथा ग्राम एवं वार्ड स्तर पर समितियों के गठन के माध्यम से सहभागिता बढ़ाने का विचार रखा गया। विद्यालय संचालन में समाज की सक्रिय भूमिका एवं प्रबंध समितियों की कार्यक्षमता को और अधिक सशक्त बनाने पर भी बल दिया गया।

संस्कार केंद्रों, सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के साथ संपर्क बढ़ाने, जनसंवाद को प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका सुनिश्चित करने के विषय पर भी चर्चा हुई। संगठनात्मक कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारित करने तथा नियमित समीक्षा की आवश्यकता पर विचार साझा किए गए।

बैठक में भविष्य दृष्टि के अंतर्गत आगामी 20 वर्षों में भारत की शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के स्वरूप को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा में भारतीयता, संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण के भाव को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यालयों की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर विद्या भारती पंजाब के अध्यक्ष मेजर जनरल सुरेश खजूरिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप शेखर जी उपाध्यक्ष डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज जी, उपाध्यक्ष जीवन मोदी जी, मंत्री मंजू अरोड़ा जी मंत्री शैली शर्मा जी, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार जी, महामंत्री श्री संदीप धूड़िया जी तथा वित्त सचिव विजय ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!