'देश की कामयाबी पर नाराज फूफा की तरह घूमते हैं कुछ लोग', फूट डालने वालों पर PM मोदी का तंज

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 10:58 PM

pm modi s jibe at those who create divisions

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि जो लोग फूट डालकर सत्ता हासिल करने का सपना देखते हैं, भारत को टुकड़ों में बंटा हुआ देखना चाहते हैं और देश की उपलब्धियों से परेशान रहते हैं, उन्हें भूपेन हजारिका के गीत सुनने चाहिए, ताकि सद्बुद्धि आ जाए।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि जो लोग फूट डालकर सत्ता हासिल करने का सपना देखते हैं, भारत को टुकड़ों में बंटा हुआ देखना चाहते हैं और देश की उपलब्धियों से परेशान रहते हैं, उन्हें भूपेन हजारिका के गीत सुनने चाहिए, ताकि सद्बुद्धि आ जाए। हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को यहां संबोधित करते हुए, मोदी ने इस दिग्गज गायक को एक कट्टर राष्ट्रवादी और सच्चा देशभक्त बताया, जिन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए अपने संगीत का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''सभी भारतीयों ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हमारी भाषाएं और जीवनशैली भले ही अलग-अलग हों, लेकिन हमारा संकल्प एक है। लेकिन ऐसी बातें उन लोगों को पसंद नहीं आतीं, जो आपसी फूट के जरिए सत्ता हासिल करने का सपना देखते हैं, जो भारत को टुकड़ों में बंटा हुआ देखना चाहते हैं, और जो देश की उपलब्धियों को देखकर भी किसी नाराज फूफा की तरह मुंह फुलाए रहते हैं।'' उन्होंने कहा, ''मैं तो यही कहूंगा कि ऐसे नाराज फूफा को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए। शायद इससे उन्हें सद्बुद्धि आ जाए।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि हजारिका का मानना ​​था कि एक अच्छा भारतीय बनने के लिए, एक अच्छा असमिया होना भी जरूरी है। उन्होंने याद दिलाया कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान, इस गायक ने देश के युवाओं से आह्वान किया था कि वे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहें।

मोदी ने कहा, ''अक्सर, जब हम किसी के बारे में बात करते हैं, तो हम उनके नाम और उपलब्धियों की चर्चा करते हैं। लेकिन कुछ लोग इनसे कहीं बढ़कर होते हैं। भूपेन दा ऐसे ही लोगों में से एक थे। भूपेन दा ने सुरों में जान फूंक दी। उन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए गीत लिखे। मेरा मानना ​​है कि भूपेन दा ने केवल गीत ही नहीं लिखे, बल्कि एक पूरे युग को लिखा। भारत की विरासत के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था।''

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में असम में कई लोगों ने हिंसा का रास्ता त्याग दिया है और विकास तथा मानवता का मार्ग अपना लिया है। उन्होंने कहा कि आठ पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार की विकास पहल हजारिका के विचारों से प्रेरित हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!