‘देशद्रोह में संलिप्त’ चंद सुरक्षाकर्मी!

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 03:49 AM

some security personnel are involved in treason

भारतीय सुरक्षा बलों और रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े चंद सदस्यों द्वारा हनी ट्रैप और पैसों के लालच में पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी ‘आई.एस.आई.’ के लिए जासूसी करने और उसे गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं जिनकी इसी वर्ष...

भारतीय सुरक्षा बलों और रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े चंद सदस्यों द्वारा हनी ट्रैप और पैसों के लालच में पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी ‘आई.एस.आई.’ के लिए जासूसी करने और उसे गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं जिनकी इसी वर्ष सामने आई चंद घटनाएं निम्र में दर्ज हैं : 

* 31 मई को दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल ने एक पाकिस्तानी महिला एजैंट के ‘हनी ट्रैप’ में फंस कर उसे भारत की गुप्त युद्ध योजनाओं, फाइटर जैट्स की आवाजाही और एक सीक्रेट ड्रोन यूनिट की जानकारी देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर ‘मनोरथ सिंह सभ्रवाल’ को गिरफ्तार किया।  ‘मनोरथ सिंह सभ्रवाल’ ने पाकिस्तानी महिला जासूस को राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी, लड़ाकू विमानों की तैनाती और इससे जुड़े दस्तावेज के पन्ने भी भेजे। ‘मनोरथ सिंह’ ने पाक महिला एजैंट से कहा था कि उसकी हर ‘न्यूड’ (नंगी) फोटो के बदले वह उसे भारतीय ‘वार प्लान’ का एक नया पेज देगा। ‘मनोरथ सिंह’ पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के फोन में ‘स्पाईवेयर’ डालने का भी आरोप है। 

* 1 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के ‘काऊंटर इंटैलीजैंस सैल’ ने ‘ऑप्रेशन फायर वॉल-2026’ के नाम से चलाए अभियान के अंतर्गत एक बड़े जासूसी नैटवर्क का भंडाफोड़ किया। इन पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजैंटों से जुडऩे और नौसेना के जहाजों एवं ठिकानों की जानकारी सांझा करने का संदेह है। इन्हीं में से एक भारतीय नौसेना में नाविक ‘प्रदीप मुखर्जी’ पर ‘हनी ट्रैप’ का शिकार होकर पाकिस्तान की आई.एस.आई. को नौसेना संबंधी गुप्त डाटा लीक करने का भी आरोप है। इसी प्रकार भारतीय नौसेना के सिविलियन कांट्रैक्ट ड्राइवर ‘अन्नाम साई वरप्रसाद’ को पैसों के बदले पूर्वी नौसेना कमान की संवेदनशील जानकारी आई.एस.आई. को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत तमिलनाडु के ‘वेल्लोर’ में रिटायर्ड सेनाधिकारी ‘बाबू’ को सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने तथा व्हाट्सऐप के जरिए एक अज्ञात महिला को सैन्य उपकरणों और भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

* 4-5 अक्तूबर को असम पुलिस की स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने केंद्रीय एजैंसियों के इनपुट पर सेना के एक रिटायर्ड जवान समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। यह पूर्व जवान सेना में अनुबंध पर फिर से कार्यरत था और पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी को सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां भेज रहा था।

* 29 अक्तूबर को पंजाब पुलिस के ‘स्टेट स्पैशल आप्रेशंस सैल’ ने ‘15-जैक राइफल्स’ से सम्बन्धित ‘राजबीर सिंह’ को पश्चिम बंगाल के ‘अलीपुर दुआर’ के ‘हासिमारा’ आर्मी बेस से गिरफ्तार किया। उस पर ‘हासीमारा’ कैम्प की रणनीतिक लोकेशन व सैन्य प्रतिष्ठïानों की गुप्त जानकारी पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी ‘आई.एस.आई.’ को भेजने का आरोप था। ऐसे हालात के बीच वायुसेनाध्यक्ष ‘आशुतोष दीक्षित’ की इस चेतावनी की उपेक्षा नहीं की जा सकती कि ‘विदेशी जासूसी नैटवर्क’ अब सिर्फ हनी ट्रैप तक ही सीमित नहीं हंै, वे दूसरे तरीकों से भी भारतीय रक्षा क्षेत्र की संवेदनशील जानकारियां पाने की कोशिशें कर रहे हैं। ये तो चंद उदाहरण मात्र हैं, वायुसेनाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की चेतावनी के दृष्टिïगत सतर्कता बढ़ाना और अपने आसपास के परिवेश पर चौकन्नी नजर रखने की जरूरत है, क्या पता किस रूप में कोई देशद्रोही कोई नई चाल चलने के लिए मौके की ताक में हो।-विजय कुमार

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!