इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ Mini Cooper S Victory Edition, जानिए कितनी है कीमत?

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 04:43 PM

bmw launches the mini cooper s victory edition in the indian market

जर्मनी की वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने लक्जरी कार ब्रांड 'मिनी' का विशेष संस्करण 'मिनी कूपर एस विक्ट्री संस्करण' बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीमित संख्या में बनने वाली यह कार तुरंत ग्राहकों को उपलब्ध...

ऑटो डेस्क: जर्मनी की वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने लक्जरी कार ब्रांड 'मिनी' का विशेष संस्करण 'मिनी कूपर एस विक्ट्री संस्करण' बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीमित संख्या में बनने वाली यह कार तुरंत ग्राहकों को उपलब्ध होगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने यहां मीडिया से कहा कि 'मिनी कूपर एस विक्ट्री संस्करण' को जयपुर में पहली बार पेश करते हुए भारतीय बाजार में उतारा गया है।

PunjabKesari

इसकी शोरूम कीमत 57,50,000 रुपये है। उन्होंने कहा कि 'मिनी' के इस विशेष संस्करण की सीमित कारें बनाई जाएंगी। यह कार पूरी तरह बनी बनाई (सीबीयू) इकाई के रूप में भारत में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने राजस्थान के जोधपुर शहर में भी अपना नया शोरूम खोलने की घोषणा की है। जयपुर व उदयपुर में कंपनी के शोरूम पहले से ही है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!