Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Aug, 2026 12:47 PM

GST Collection in July: देश का वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन जुलाई 2026 में सालाना आधार पर 15.4 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 2.11 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया। इस शानदार आंकड़े में सेंट्रल जीएसटी (CGST) 12.3 फीसदी, स्टेट जीएसटी
GST Collection in July: सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन और आयात से अधिक कर संग्रह के कारण जीएसटी संग्रह बढ़ा है। शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले वर्ष जुलाई में सकल जीएसटी संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं, जून 2026 में यह लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपए था।
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में कुल जीएसटी संग्रह 2,11,205 करोड़ रुपए रहा। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के दौरान केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से 39,835 करोड़ रुपए, राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) से 47,881 करोड़ रुपए और एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) से 1.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक का संग्रह हुआ। कुल कर वापसी यानी रिफंड इस दौरान 13.1 प्रतिशत बढ़कर 29,968 करोड़ रुपए रहा। कर वापसी समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.81 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।