Weekly Good Luck (03.08.2026 से 09.08.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 02:26 PM

weekly good luck

मेष- इस वीक सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत से कठीन कार्यों को पूरा कर लेंगे। समय अनुकूल बना रहेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में

मेष- इस वीक सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत से कठीन कार्यों को पूरा कर लेंगे। समय अनुकूल बना रहेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। पुराने चले आ रहे रोगों का निवारण होगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। 
उपाय- भगवान कार्तिकेय को मिठाई अर्पित करें।
क्या करें- भगवान विष्णु को चमेली, गुलाब के सुगंधित फूल अर्पित करें।
क्या न करें- निजी मामलों में ढील न बरतें।
शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ नंबर-

वृष- इस वीक खुद का ध्यान अधिक रखने की आवश्यकता है। व्यवस्ता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वाकचातुर्य से बिगड़ी बात संभाल लेंगे। दूसरों के बजाय दिल की सुनें, राह आसान होगी। कार्यक्षेत्र में चल रही मंदी समाप्त होगी।, धन का संग्रह करने में सफल होंगे।
उपाय- शिवलिंग पर मदार के फूल चढ़ाएं।
क्या करें- किसी गरीब महिला को सेब दान करें।
क्या न करें- किसी अनजान पर भरोसा न करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 6

मिथुन- इस सप्ताह प्रयासों के बाद भी सफलता मिलना थोड़ा मुश्किल रहेगा। निजी मामलों को वरीयता से सुलझाने का प्रयास करें। विचारिक मतभेद के कारण संबंधों में दरार आ सकती है। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ निर्बल होगा। 
उपाय- धनवान बनने के लिए लक्ष्मी-नारायण मंदिर में लगातार 43 दिन तक पीली कौड़ी चढ़ाएं।
क्या करें- लक्ष्मी मंदिर में सूखे आवंले चढ़ाएं।
क्या न करें- इन्वेस्टमेंट में असावधानी न बरतें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ नंबर- 1

कर्क- इस वीक सभी विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी। प्रेम-प्रसंग में युवाओं को सफलता मिलेगी। सप्ताह के आरंभ में धनार्जन करने में असफलता से निराश होंगे लेकिन अंतिम पड़ाव आते-आते अच्छा मुनाफा होगा। 
उपाय- केले या पीली मिठाई का दान करें।  
क्या करें- कागज़ पर चंदन से “ह्रीं” लिख कर पर्स में रखें।
क्या न करें- हैल्थ के प्रति लापरवाह न रहें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 8

सिंह- इस सप्ताह किसी की बातों से शारीरिक बल मिलेगा, जिससे भागदौड़ करने पर भी थकान का अनुभव नहीं होगा। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही कटुता समाप्त होगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। रक्त संबंधित रोग सताएंगे।
उपाय- हनुमान जी को पूड़ी का भोग लगाकर पक्षियों को डालें।
क्या करें- दूध-दलिये का सेवन करें।
क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 5

कन्या- इस सप्ताह आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होंगे। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। काम में आ रही मुश्किले दूर होगी। सांझेदारी में व्यवसाय सुदृढ़ होगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी।
उपाय-  गंगा मईया के मंत्रों का जाप करें।
क्या करें- खसखस के कुछ दाने तकिये के नीचे रखें।
क्या न करें- टाइम मैनेजमेंट में चूक न होने दें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 8

तुला- इस सप्ताह आपके जीवन से बाधाएं समाप्त होंगी। अटकी योजनाएं फिर से शुरु करने का समय है। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मनमुटाव खत्म होगा। पुराने प्रेमी को देखकर नर्वसनेस का शिकार हो सकते हैं। जीवन से रोग और पीड़ाओं का विनाश होगा। 
उपाय-  श्री कृष्ण को तांबूल अर्पित करें।
क्या करें- कलाई पर लाल रंग का धागा बांधें अथवा बंधवाएं।
क्या न करें- डिफिकल्ट टास्क से न घबराएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 5

वृश्चिक- इस हफ्ते काम में समय की पांबदी का ध्यान रखें। अपनी सफलता से उत्साहित होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। सिंगल नए सिरे से जीवन की शुरुआत करेंगे। जायदाद सम्बंधित बाधाएं आएंगी। जीवन में चल रही रोग और पीड़ाएं समाप्त होंगी।
उपाय- संध्या के समय तुलसी माता पर शुद्ध घी का दीप प्रज्वलित करें।
क्या करें- किसी हरे पेड़ पर जीरे के दाने चढ़ाएं।
क्या न करें- काम में आ रही मुश्किलों से परेशान न हों।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ नंबर- 3

धनु- मित्रों के सहयोग से महत्वाकांक्षी योजना पूरी कर लेंगे। परिणय संबंधों में नई शुरुआत होगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक सम्बन्ध बेहतर बनेंगे। दुर्घटनाओ से बचाव रखें। आर्थिक लाभ होगा। नेत्र रोग होने की संभावना है, ध्यान रखें।
उपाय- राधा कृष्ण के चित्र पर पीले वस्त्र में चना दाल बांधकर चढ़ाएं।
क्या करें- 2 मखानों पर रोली छिड़क कर तिजोरी में रखें।
क्या न करें- रुपए-पैसे के लेन-देन में असावधानी न बरतें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ नंबर- 7

मकर- इस वीक कार्य स्थल पर दृढ़ता से अपनी बात रखें, अधिकारी सहमत होंगे। परिवार के साथ चल रही कटुता समाप्त होगी। दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलेगी। रोग विकारों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कलह से दूर रहें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
उपाय- श्री नाथाय नमौस्तुते मंत्र का जाप करें। 
क्या करें- 5 गरीब कन्याओं में अंजीर बांटें।
क्या न करें- पब्लिक डीलिंग में असावधानी न बरतें।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ नंबर- 1

कुंभ- इस वीक युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। दाम्पत्य पक्ष निर्बल होगा। शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी। धनार्जन की समस्या का निदान होगा। अनिद्रा हो सकती है।
उपाय- बाल गोपाल को तुलसी पत्र का भोग लगाएं।
क्या करें- लाल कपड़े में शक्कर बांधकर पूजा घर में चढ़ाएं।
क्या न करें- एफर्ट करने से पीछे न हटें।
शुभ रंग- पीच
शुभ नंबर- 7

मीन- इस सप्ताह नंए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी होंगे लेकिन किसी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की जरुरत होगी।। महत्वपूर्ण निर्णय जल्द बाजी में न लें। पारिवारिक यात्रा की संभावना है। रोजगार के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 
उपाय- काले रंग का प्रयोग न करें।
क्या करें- 3 गेहूं के दाने कर्पूर से जला दें।
क्या न करें- असफलता से निराश न हों।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 3

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!