Edited By Radhika,Updated: 25 Apr, 2024 06:16 PM
ऑफिशियल लॉन्च से पहले Mahindra अपकमिंग XUV 3XO को लेकर खुलासे कर रहा है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसके लिए टीज़र जारी किए थे। एक बार फिर से इंटीरियर की एक झलक सामने आई है।
ऑटो डेस्क: ऑफिशियल लॉन्च से पहले Mahindra अपकमिंग XUV 3XO को लेकर खुलासे कर रहा है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसके लिए टीज़र जारी किए थे। एक बार फिर से इंटीरियर की एक झलक सामने आई है।
सामने आए नए टीज़र के अनुसार इसमें नया डैशबोर्ड, नया ओवलऑल डिज़ाइन दिया गया है। डैशबोर्ड का डिज़ाइन XUV400 EV के साथ साझा किया गया है। इसमें एक बड़ी 10.25 इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पुराने HVAC कंट्रोल को स्विचगियर से बदल दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील को भी अपडेट किया गया है।
क्रिस्प एनिमेशन के साथ एक नया 10.25-इंच फुली-डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है। XUV 3XO के केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम की सुविधा जारी रहेगी। कॉम्पैक्ट एसयूवी में नई सुविधाओं के साथ पैनोरमिक सनरूफ, एसी नियंत्रण, डोर अनलॉक/लॉक और डायग्नोस्टिक टूल और कनेक्टेड टेक्नीक शामिल होगी।