Royal Enfield ने नवंबर में सेल की 70,766 बाइक्स, बिक्री में दर्ज की 37% की बढ़ोतरी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 02 Dec, 2022 12:55 PM

royal enfield sales 70 766 units in november 2022

Royal Enfield कई सालों से भारतीय लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 70,766 बाइक्स की बिक्री की। वहीं पिछले साल नवंबर में Royal Enfield ने 51,654 बाइक्स बेचीं थी। कंपनी ने नवंबर 2022 में 37 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है।...

ऑटो डेस्क. Royal Enfield कई सालों से भारतीय लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 70,766 बाइक्स की बिक्री की। वहीं पिछले साल नवंबर में Royal Enfield ने 51,654 बाइक्स बेचीं थी। कंपनी ने नवंबर 2022 में 37 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। अक्टूबर 2022 के मुकाबले नवंबर महीने में बिक्री में गिरावट देखी गई है। अक्टूबर में रॉयल एनफील्ड ने 82,235 यूनिट्स सेल की थी। नवंबर में घरेलू बिक्री 76,528 यूनिट्स से 14 प्रतिशत कम रही और निर्यात 5,707 यूनिट्स से 12.3 प्रतिशत कम रहा। 

PunjabKesari
नवंबर महीने की बिक्री के बारे में बात करते हुए रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा- 'चूंकि हमारी मोटरसाइकिलें भारत में त्योहारी सीजन के बाद भी अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा है। हमने सबसे प्रतीक्षित क्रूजर, Super Meteor 650 को इस महीने की शुरुआत में EICMA और राइडर मेनिया में पेश कर अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाया है। वैश्विक खरीदारों से जबरदस्त शुरुआती प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी को विश्वास है कि सुपर मीटियोर 650 वैश्विक क्रूजर बाजार में एक मजबूत जगह बनाएगी।'

PunjabKesari
बता दें रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपने 2022 राइडर मेनिया का आयोजन किया था। इस समारोह में कंपनी ने भारत के लिए अपनी सुपर मीटियोर 650 से पर्दा उठाया। हिमालयन के साथ-साथ लिमिटेड एडिशन क्लासिक 500 स्केल मॉडल के लिए नए रंगों को भी पेश किया।  

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!