Edited By Parminder Kaur,Updated: 25 Apr, 2024 10:17 AM
Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट- F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में पेश किया है। F77 Mach 2 की कीमत 2.99 लाख रुपये और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं। ग्राहक 5,000...
ऑटो डेस्क. Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट- F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में पेश किया है। F77 Mach 2 की कीमत 2.99 लाख रुपये और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं। ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि पर इस इलेक्ट्रिक बाइक को बुक कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी मई में शुरू होगी।
पावरट्रेन
Ultraviolette F77 Mach 2 में 27kW की मोटर और F77 Mach 2 Recon में 30kW की मोटर दी गई है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1kWh की बैटरी और रिकॉन ट्रिम में 10.3kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी रेंज क्रमशः 212 किमी और 323 किमी है। यह बइक 2.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Violette AI
Ultraviolette ने इसके साथ Violette AI भी पेश किया है, जो मूवमेंट,फॉल और टोइंग अलर्ट, रिमोट लॉकडाउन, क्रैश अलर्ट, डेली राइड स्टैट्स और एक एंटी-कोलिजन वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस है।
कलर ऑप्शन
यह इलेक्ट्रिक बाइक 9 रंगों- स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉयड ग्रे, कॉस्मिक ग्रे, प्लाज्मा रेड, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर यलो, स्टेलर व्हाइट, सुपरसोनिक सिल्वर और लाइटनिंग ब्लू में उपलब्ध होगी।