अप्रैल में Tata Nexon EV खरीदने पर करें बड़ी बचत, कंपनी दे रही है बंपर छूट

Edited By Radhika,Updated: 12 Apr, 2024 06:29 PM

save big by buying tata nexon ev in april

Tata Motors नेक्सॉन ईवी पर अप्रैल में अच्छा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ईवी पर 50,000 रुपए की छूट का मौका दे रही है। दूसरी ओर टिय़ागो ईवी पर 65,000 का डिस्काउंट दे रही है।

ऑटो डेस्क: Tata Motors नेक्सॉन ईवी पर अप्रैल में अच्छा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ईवी पर 50,000 रुपए की छूट का मौका दे रही है। दूसरी ओर टिय़ागो ईवी पर 65,000 का डिस्काउंट दे रही है। डिटेल में जानते हैं इन दोनों मॉडल्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में-  

PunjabKesari

Tata Nexon EV -

टाटा डीलरशिप MY2023 नेक्सॉन ईवी पर 50,000 रुपए का ग्रीन बोनस दे रही है, जो कैश डिस्काउंट के रुप में दिया जा रहा है। यह सितंबर और दिसंबर 2023 के बीच बने नेक्सॉन ईवी के सभी वेरिएंट पर मान्य है। इस महीने MY2024 पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा।  

PunjabKesari

Tata Tiago EV -

MY2023 Tata Tiago EV पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 50,000 रुपये का 'ग्रीन बोनस' और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं MY2024 स्टॉक पर, टाटा डीलर्स Tiago EV LR वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक की छूट (20,000 रुपये का ग्रीन बोनस) दे रहे हैं। अन्य दो MR ट्रिम्स - XE और XT - पर 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है।  

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!