Jawa 42 Bobber पर लड़की कर रही थी नदी पार करने की कोशिश, अचानक बिगड़ा बैलेंस, पानी में गिरी धड़ाम

Edited By Parminder Kaur,Updated: 27 Apr, 2024 12:23 PM

girl riding jawa 42 bike falls into river

आज के समय में लड़कियों को बाइक चलाते देखना आम बात है। हाल ही में एक लड़की का Jawa 42 Bobber से नदी पार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह पानी में गिर जाती है।

ऑटो डेस्क. आज के समय में लड़कियों को बाइक चलाते देखना आम बात है। हाल ही में एक लड़की का Jawa 42 Bobber से नदी पार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह पानी में गिर जाती है। 

PunjabKesari
वीडियो में हम देख सकते हैं कि लड़की Jawa 42 Bobber पर नदी पार करने की कोशिश कर रही है। लड़की के पीछे बाइक पर एक लड़का भी बैठा हुआ है। पानी में जाते ही लड़की बैलेंस खो देती है और बाइक के साथ नदी में गिर जाती है। बाइक का नंबर प्लेट जम्मू-कश्मीर का है। घटना के बाद युवक ने तुरंत युवती को बाइक समेत उठा लिया। हालाँकि नदी में बाइक चलाना थोड़ा चुनौती भरा था, लेकिन ख़तरा टल गया क्योंकि उस समय नदी में पानी का बहाव ज़्यादा नहीं था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

Bike is done for
byu/Ok-Importance-3095 inindianbikes

Jawa 42 Bobber की खासियत 

Jawa 42 Bobber में 334 सीसी, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 29.49 बीएचपी की पावर और 32.7 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारत में इस बाइक की कीमत 2.19 लाख रुपये से शुरू होकर 2.26 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!