2 घंटे में फुल चार्ज होकर 1200 किमी. तक चलेगी यह एसयूवी, कंपनी ने शोकेस किया मॉडल

Edited By Akash sikarwar,Updated: 14 Oct, 2021 06:32 PM

triton ev showcases h suv

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर एक अलग उत्साह है। हर कंपनी इसमें कुछ ना कुछ योगदान दे रही है। ऊपर से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम... इन सब का एक ही विकल्प है और वो है इलेक्ट्रिक कार।

ऑटो डेस्क। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर एक अलग उत्साह है। हर कंपनी इसमें कुछ ना कुछ योगदान दे रही है। ऊपर से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम... इन सब का एक ही विकल्प है और वो है इलेक्ट्रिक कार। यूएस-आधारित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ट्राइटन ने इसके समाधान को ढूंढ लिया है। मंगलवार को, कंपनी ने हैदराबाद में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Triton Model H को शोकेस किया। इस इलेक्ट्रिक कार को सिंगल चार्ज पर 1200 किमी तक चलाया जा सकता है।
PunjabKesari
लुक की बात करें तो यह आपको अमेरिकी एसयूवी होने का अहसास कराएगी। इसमें बडे फ्रंट ग्रिल है और यह देखने में भी बड़ी है। इसकी लंबाई की बात करें तो यह 5,690 mm, ऊंचाई 2,057 mm और चौड़ाई 1,880 mm है। इसका व्हीलबेस भी लगभग 3,302 mm है। इसका लुक भी किसी मिनी ट्रक से कम नहीं है। यह 8-सीटर एसयूवी है। इसमें 5,663 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।

इस SUV का दावा है कि इसे दो घंटे में हाइपरचार्जर के जरिए फुल रिचार्ज किया जा सकता है। यह कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 2.9 सेकेंड में पकड़ सकती है। एक बार चार्ज होने के बाद इसे करीब 1200 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इतनी रेंज वाली ये देश और दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार भी होगी। ट्राइटन मॉडल H SUV को 7 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
PunjabKesari
कंपनी को भारत से पहले ही लगभग 18,000 करोड़ रुपए के खरीद के ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी जल्द ही तेलंगाना के जाहिराबाद इलाके में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने पर विचार कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि Triton अगले कुछ महीनों में भारत में लगभग 226 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट प्लान कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!