नए तेवर के साथ लौट रही है Skoda Kodiaq, इन बदलावों के साथ हो सकती है रीलॉन्च

Edited By Akash sikarwar,Updated: 14 Oct, 2021 12:22 PM

upcoming skoda kodiaq facelift in january 2022

Skoda Kodiaq भारत में फिर से लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे मार्केट में से तब हटा लिया गया था, जब भारत ने बीएस 6 एमीशन स्टैंडर्ड पर स्विच किया था। Skoda ने इस बीच अपना समय लिया और अब Kodiaq के एसयूवी 2022 फेसलिफ्ट मॉडल को पेश करेगी।

ऑटो डेस्क। Skoda Kodiaq भारत में फिर से लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे मार्केट में से तब हटा लिया गया था, जब भारत ने बीएस 6 एमीशन स्टैंडर्ड पर स्विच किया था। Skoda ने इस बीच अपना समय लिया और अब Kodiaq के एसयूवी 2022 फेसलिफ्ट मॉडल को पेश करेगी। इंडियन मार्केट के लिए इस एसयूवी को जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इसमें कुछ टेक्निकल अपडेट और फीचर्स के अलावा स्टाइल में भी थोड़ा अपडेट किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे फीचर्स जो इस फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ऑफर कर सकती है।
2022 Skoda Kodiaq एक्सटीरियर-

Kodiaq के फेसलिफ्ट वर्जन को एक्सटीरियर में बदलाव के साथ अपडेट किया जाएगा। स्टाइलिंग अपडेट में एक री-प्रोफाइल और स्लीक रेडिएटर ग्रिल, एक रिवाइज्ड फ्रंट बम्पर और स्लिमर एलईडी हेडलैंप शामिल हैं। नई Kodiaq  पर अलॉय व्हील्स के साथ-साथ टेल लैंप्स को भी नया टच दिया जाएगा।
2022 Skoda Kodiaq इंटीरियर-

नई Kodiaq का इंटीरियर उसी मॉडल जैसा ही रहेगा, जिसे वह रिप्लेस करेगी। इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव कंपनी कर सकती है। नई Kodiaq  नई अपहोल्स्ट्री लाइन और अपडेटेड ट्रिम्स के साथ आएगी। इसके अलावा, न्यू Kushaq और Octavia जैसा 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी इस स्पेक मॉडल में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें एंबियंट लाइटिंग, एक नया 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल ड्राइवर का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल और भी कई फीचर्स शामिल होंगे। उम्मीद है कि नई Kodiaq में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी कंपनी दे सकती है।

PunjabKesari
2022 Skoda Kodiaq इंजन-

पुरानी Kodiaq को भारत में केवल डीजल मॉडल के रूप में बेचा गया था। BS6 एरा में और आगे बढ़ते हुए, Skoda और Volkswagen ग्रुप एक पेट्रोल ब्रांड बनना चाहेंगे। नया Kodiaq का फेसलिफ्ट वर्जन 2.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगा जिसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। यह इंजन 190hp और 320Nm का टार्क जनरेट कर सकता है।
2022 Skoda Kodiaq सेफ्टी फीचर्स-  

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो 2022 Kodiaq कई एयरबैग से लैस होगा,  ईबीडी के साथ एबीएस, और पार्किंग सेंसर भी इसमें अवेलेवल होंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरा न होकर एक रिवर्सिंग कैमरा होगा। 7-स्पीड डीएसजी के अन्य मॉडल्स की तरह इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि Kodiaq के पिछले एडिशन को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी।
2022 Skoda Kodiaq कीमत और राइवल्स-

Kodiaq को Isuzu एमयू-एक्स के अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर से मुकाबला करना होगा। फोर्ड के भारतीय बाजार से जाने के बाद एंडेवर अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा वोक्सवैगन की टिगुआन ऑल-स्पेस से इसकी टक्कर रहेगी। इसकी कीमत लगभग 30-35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!