Volvo ने भारत में लॉन्च की नई पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड रेंज, जानिए कितनी है कीमत

Edited By Updated: 21 Sep, 2022 03:09 PM

volvo launches new petrol mild hybrid range in india know how much it costs

लंबे इंतजार के बाद वोल्वो ने भारत में XC40 recharge facelift को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा इसकी शुरूआती कीमत 43.20 लाख रूपए रखी गई है। यह कीमत ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही उपलब्ध करवाया गया है। यानि की कुछ समय बाद कंपनी इसकी कीमत में बढ़ोतरी...

ऑटो डेस्क: लंबे इंतजार के बाद वोल्वो ने भारत में XC40 recharge facelift को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा इसकी शुरूआती कीमत 43.20 लाख रूपए रखी गई है। यह कीमत ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही उपलब्ध करवाया गया है। यानि की कुछ समय बाद कंपनी इसकी कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है जिसके बाद यह 45.90 लाख रुपए की कीमत पर अवेलेबल होगी। जानते हैं कि क्या कुछ खास होगा नई वोल्वो XC 40 Facelift  में-

एक्सटीरियर डिटेल्स-

कंपनी ने volvo XC40 फेसलिफ्ट को कई सारे कॉस्मैटिक अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। बात इसके फ्रंट की करें तो इसमें नए डिज़ाइन किए गए LED DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल के समान ही फ्रंट ग्रिल, बंपर और अपडेटेड फॉग लैंप्स शामिल किए गए है। अन्य बदलावो की बात करें तो इसमें 5- स्पोक सिल्वर अलाय व्हील्स दिए गए हैं। जबकि इसके रियर में बदलाव न करते हुए मौजूदा मॉडल के समान ही रखा है।

2023 Volvo XC40 Facelift FIRST LOOK, Exterior & Interior, PRICE & SPECS -  YouTube

फीचर्स और इंटीरियर डिटेल्स-

इंटीरियर में कुछ ज्यादा बदलाव नही किए गए हैं।  केवल डैशबोर्ड और दरवाजों पर एक नया वुड ट्रिटमेंट दिया गया है। फीचर्स को लेकर कहा जा रहा है कि इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को Google के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।  इसके अलावा इसमें गूगल वॉयस कंट्रोल, Google Play Store, Google maps और अन्य Google सर्विस और यह सिस्टम ओवर-द-एयर दिया गया है।

इंजन ऑप्शन-

वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट के मकैनिकल पार्ट को अपडेट किया गया है। इसमें 2.0 लीटर ट्रर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 48V मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसमें दिया गया इंजन 197bhp की पावर और 300nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है।

PunjabKesari

XC 90 Facelift-

XC40 के साथ ही कंपनी ने, XC 90 Facelift को भी लॉन्च कर दिया है। वोल्वो ने इसके इंटीरियर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। फीचर लिस्ट को अपडेट करते हुए इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी नए Google सॉफ़्टवेयर के साथ अपग्रेड किया गया है। और इसकी कीमत 94.90 लाख रुपये रखी गई है। जो कि पिछले मॉडल से 1 लाख रुपये ज्यादा है। मकैनिकल पार्ट की बात करें तो XC90 में 300hp, 2.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड का ऑफप्शन दिया गया है।

राइवल्स-

नई लॉन्च हुई वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट मर्सिडीज-बेंज GLA, मिनी कंट्रीमैन, और हाल ही में लॉन्च हुई ऑडी Q3 को टक्कर देगी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!