Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 06:58 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य और देश के लोगों को प्रकाशपर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य और देश के लोगों को प्रकाशपर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेश के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह का प्रकाश फैलाए। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह दीपावली को पारस्परिक उल्लास के साथ मनाएं।