Edited By prachi,Updated: 12 Jul, 2018 04:59 PM
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ हमारा गठबंधन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हम मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है। इस दौरान शाह ने कहा कि बिहार...
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ हमारा गठबंधन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हम मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है।
इस दौरान शाह ने कहा कि बिहार की धरती महान है, यहां से ही कांग्रेस को खत्म करने की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह घूम-घूमकर हमारी सरकार से चार सालों के कार्यों का जवाब मांगते हैं लेकिन उन्हें जनता को अपनी चार पीढ़ियों के शासन का जवाब देना है।
अमित शाह ने कहा कि 1950 में बनी भाजपा 10 सदस्यों से शुरू हुई थी और आज पार्टी में 10 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधियों का एजेंडा मोदी को हटाना है बल्कि मोदी का नारा देश का विकास करना है। उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।