Edited By prachi,Updated: 15 May, 2018 03:38 PM
ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन देशभर की सुहागिनें वट सावित्री का व्रत कर रही हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं ने अपनी पति की लंबी उमर की कामना करते हुए बरगद के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पौराणिक मान्यता...
पटनाः ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मंगलवार को देशभर की सुहागिनें वट सावित्री का व्रत कर रहीं हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं ने अपनी पति की लंबी उमर की कामना करते हुए बरगद के वृक्ष की पूजा-अर्चना की।
पौराणिक मान्यता है कि बरगद के वृक्ष की उम्र काफी ज्यादा होती है तो ऐसे में बरगद की पूजा करने से पति को भी लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। इसी के चलते आज के दिन महिलाएं पूरे विधि विधान के साथ बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं। इस अवसर पर पटना के कई मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद मांगा।
वट सावित्री व्रत के मौके पर औरंगाबाद में भी महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं वट वृक्ष के नीचे एकत्रित नजर आईं जहां उन्होंने उपवास रखकर विधि-विधान से इस पूजा को सम्पन्न किया और अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की। सभी महिलाएं दुल्हन के रूप में सज-धजकर भगवान से अपने पति के लम्बी उम्र की कामना करती दिखीं।