Edited By ,Updated: 05 Oct, 2015 02:11 AM
आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में कांग्रेस के एक राजनीतिक कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं की शर्मनाक हरकत सामने आई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हैदराबाद: आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में कांग्रेस के एक राजनीतिक कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं की शर्मनाक हरकत सामने आई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन. रघुवीरा रेड्डी को खुश करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पक्षी की बलि चढ़ा दी। यह पक्षी भी कोई और नहीं बल्कि शांति का प्रतीक माना जाने वाला कबूतर था।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेड्डी के स्वागत में पटाखे चलाए, जिनमें से एक रॉकेट में कबूतर को बंद करके ढक्कन लगा दिया और फिर रॉकेट में आग लगा दी। रॉकेट उड़ते ही फट गया और कबूतर ज़मीन पर आ गिरा।
जिस पर जानवरों-पक्षियों के लिए काम करने वाले एक संस्था ने कांग्रेस यूनिट के खिलाफ पक्षी के प्रति इस अमानवीयता को लेकर मामला दर्ज करवाया है। और कार्यवाही करने की मांग की है।