ट्रिपल रिलेशनशिप (पति-पत्नी और वो) का क्रेज

Edited By ,Updated: 26 Jun, 2023 07:43 AM

the craze of triple relationship husband wife and she

आज- कल थ्रपल यानी ट्रिपल रिलेशनशिप की उन्मुक्त चर्चा होने लगी है। सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहे नए तरह के रिश्ते की कथित सार्थकता धूम मचा रही है। आमतौर पर रिलेशन में जब दो लोग रहते हैं, तो कुछ समय के सामान्य जीवन के बाद कोई तीसरा उनकी...

आज- कल थ्रपल यानी ट्रिपल रिलेशनशिप की उन्मुक्त चर्चा होने लगी है। सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहे नए तरह के रिश्ते की कथित सार्थकता धूम मचा रही है। आमतौर पर रिलेशन में जब दो लोग रहते हैं, तो कुछ समय के सामान्य जीवन के बाद कोई तीसरा उनकी लाइफ में एंट्री लेता है। 

यह तीसरे की एंट्री जिसमें पहले दो की सहमति मौजूद रहती है, थ्रपल रिलेशनशिप कहलाता है। यह रिश्ता इतना विचित्र है कि इसमें 2 लोग नहीं, बल्कि तीन लोग रोमांटिक रिलेशन में रहते हैं। एक छत के नीचे रहते हैं और पति-पत्नी की तरह जीवन बिताते हैं। तीनों में से किसी को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं होती बल्कि वे खुशी से रहते हैं। साइकोलॉजी के अनुसार अगर आप इन चीजों को चोरी-छिपे न करके खुलकर अपना रिश्ता जीते हैं, तो उसे थ्रपल रिलेशनशिप कहते हैं। भारतीय समाज में ऐसे अनेक उदाहरण सामने आ रहे हैं। 

आमतौर पर जब 2 लोग बिना शादी के एक साथ रहते हैं, तो उसे हम लिव-इन रिलेशनशिप कहते हैं। वहीं जब कपल एक-दूसरे से दूर अलग-अलग जगह पर रहते हैं, तो उसे लॉन्ग डिस्टैंस रिलेशनशिप कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे रिलेशनशिप के बारे में सुना है, जिसमें 2 नहीं बल्कि 3 लोग एक साथ रहते हों? इस तरह के रिश्ते को ही थ्रपल रिलेशनशिप कहते हैं। आज-कल ये रिश्ते पूरी दुनिया में प्रचलित हो रहे हैं। सीधे-साधे शब्दों में थ्रपल रिलेशन में पति-पत्नी को ‘वो’ स्वीकार्य होता है, चाहे ‘वो’ औरत हो या फिर मर्द, भारत में ट्रिपल रिलेशनशिप का चलन बिल्कुल भी नया नहीं है। 

एक ट्रिपल रिश्ता एक सामान्य प्रेम संबंध की तरह ही होता है जिसके चलते कोई अलग नियम नहीं है सिवाय इसके कि तीसरा व्यक्ति पहले से ही रिश्ते में रह रहे 2 लोगों की रजामंदी से ही रिश्ते में शामिल होगा। इसके अलावा बाकी चीजें आपस में अपने हिसाब से तय होती हैं। जब 3 लोग एक रिश्ते में होते हैं, साथी के रूप में एक साथ रह रहे होते हैं, तो अकेलेपन के लिए कोई जगह नहीं होती है क्योंकि जब किन्हीं 2 लोगों के बीच लड़ाई या मनमुटाव होता है तो तीसरा हमेशा स्थिति को संभाल लेता है। ऐसे में झगड़ा जल्दी खत्म हो जाता है क्योंकि ट्रिपल रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे के सहारे का काम करते हैं। इस रिश्ते के मनोवैज्ञानिक पहलु को जांचें तो ऐसा कई बार देखा जाता है कि शादी करने के बाद पार्टनर सामने वाले से गंभीर प्यार करते हुए भी बाहर किसी और रिलेशन में आ जाता है। ऐसे में वह अपने पार्टनर को धोखा देता है या छिपकर बाहर किसी अन्य से भी रिश्ता रखता है। 

रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि थ्रपल संबंध 3 लोगों के बीच बना एक रोमांटिक रिश्ता है। इस रिश्ते में शामिल तीनों लोग शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से एक सामान्य प्रेम संबंध में रहते हैं। ट्रिपल रिलेशनशिप में लोग सिर्फ शारीरिक सुख के लिए नहीं आते हैं। इस तरह के रिश्ते में किसी भी जैंडर और सैक्सुअल ओरिएंटेशन के लोग शामिल हो सकते हैं। वैसे तो कई जगहों पर 2 पुरुषों का एक महिला से शादी करना कानूनी नहीं होता है, इसलिए आमतौर पर दो महिलाएं और एक पुरुष ही होते हैं। 

ट्रिपल रिलेशनशिप में पार्टनर्स के बीच ईष्र्या की भावना बढऩे की संभावना अधिक होती है। ऐसा 2 पार्टनर के बीच नजदीकियों के कारण हो सकता है, जिससे तीसरा व्यक्ति अलग महसूस कर सकता है। साथ ही एक-दूसरे की आदत से एडजस्ट करना भी मुश्किल होता है। अगर पति-पत्नी ने बाद में अपने रिश्ते में किसी तीसरे को जोड़ लिया है तो यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है। हमारा समाज चाहे न माने परंतु आज के समय में लव रिलेशनशिप की परिभाषा अलग-अलग तरह से बदल रही है। ऐसे में ट्रिपल रिश्तों के बारे में पक्ष रखने वाले कहते हैं कि प्यार में सब कुछ जायज है, जो चीजें आपके लिए समाज की नजरों में असामान्य या घिनौनी हैं, वे कुछ दूसरों के लिए बहुत आम हैं। 

ट्रिपल रिलेशनशिप की यह व्यवस्था काफी पुरानी है, जिसे हाल ही में फिर से काफी महत्व मिल रहा है। जो लोग अपने इकलौते पार्टनर के साथ खुश रहने के लिए हर रोज कई मुश्किलों का सामना करते हैं, उनके लिए यह बात नई होने के साथ-साथ हैरान और रोमांच पैदा करने वाली भी है। कुल मिला कर ये रिश्ते भारतीय समाज को कभी भी स्वीकार्य नहीं होंगे।-डा. वरिन्द्र भाटिया
        

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!