GST कलेक्शन में 12.5% का उछाल, सरकार के खजाने में आए 1.68 लाख करोड़

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Mar, 2024 05:04 PM

12 5 jump in gst collection 1 68 337 brought into government treasury

फरवरी महीने का जीएसटी का डेटा सामने आ गया है। फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12.5 फीसदी के उछाल के साथ 1,68,337 करोड़ रुपए रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में 11 महीनों में जीएसटी कलेक्शन औसतन 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा है जो कि 2022-

बिजनेस डेस्कः फरवरी 2024 में जीएसटी कलेक्शन 12.5 फीसदी के उछाल के साथ 1,68,337 करोड़ रुपए रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में 11 महीनों में जीएसटी कलेक्शन औसतन 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा है जो कि 2022-23 में औसतन जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रहा था।

वित्त मंत्रालय ने फरवरी 2024 के जीएसटी कलेक्शन (Goods and Services Tax Collection) का डेटा जारी किया है। इस डेटा के मुताबिक 1.68 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डीएसटी कलेक्शन रहा है जो कि फरवरी 2023 के कलेक्शन के मुकाबले 12.5 फीसदी ज्यादा है। जीएसटी कलेक्शन में आए इस उछाल के चलते घरेलू ट्रांजैक्शन पर जीएसटी वसूली में 13.9 फीसदी का उछाल और गुड्स के इंपोर्ट पर जीएसटी वसूली में 8.5 फीसदी के उछाल के चलते कलेक्शन बढ़ा है। रिफंड जारी करने के बाद फरवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ रुपए रहा है जो कि पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 13.6 फीसदी ज्यादा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!