4 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद, 3 कारणों से झूमा बाजार

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 03:32 PM

4 day decline breaks market swings due to 3 reasons

लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद 5 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 472.30 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,588.49 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 165.30 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 24,645.80 के स्तर पर बंद हुआ।...

बिजनेस डेस्कः लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद 5 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,015.90 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 285.40 अंक या 1.17% प्रतिशत चढ़कर 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार में रिकवरी देखने को मिली। खासकर फाइनेंशियल और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में तेजी के 3 बड़े कारण.....

आज बाजार में आई इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर हुई खरीदारी रहा। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों ने रियल्टी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में वैल्यू बाइंग की।

इसके अलावा वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी सेंटीमेंट को मजबूत किया। एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली, जबकि अमेरिकी बाजार भी पिछली रात मजबूती के साथ बंद हुए। रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिले कि ईरान युद्ध टालने के लिए बातचीत को तैयार हो सकता है, जिससे निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई।

बाजार में अस्थिरता भी घटती नजर आई। निवेशकों के डर को दर्शाने वाला इंडिया VIX करीब 10 प्रतिशत गिरकर 19.04 के स्तर पर आ गया। इससे संकेत मिलता है कि हालिया भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद बाजार में घबराहट कुछ कम हुई है और निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे लौट रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!