शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 372 अंक टूटा, निफ्टी 23950 से फिसला

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 03:32 PM

stock market falls bse drops 372 points nifty slips from 23950

लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार में दिनभर गिरावट रही। सेंसेक्स 372.10 अंक टूट कर 76,728.37 के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी में 109.75 अंक की गिरावट रही, ये 23,946.25 के स्तर पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार में दिनभर गिरावट रही। सेंसेक्स 372.10 अंक टूट कर 76,728.37 के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी में 109.75 अंक की गिरावट रही, ये 23,946.25 के स्तर पर बंद हुआ।

बतां दे कि शुक्रवार को मोहर्रम के कारण स्टॉक मार्केट बंद था इसके बाद शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन मार्केट बंद रहा। 

शेयर बाजार में गिरावटकी वजहें...

ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली

मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में हल्की-फुल्की रौनक दिखी थी जिसके चलते ऊपरी स्तर से मार्केट फिसल गया।

कच्चे तेल में उछाल

एक बार फिर सीजफायर टूटने के बाद दोबारा शांति के लिए अमेरिका और ईरान सहमत हुए तो मार्केट में रौनक लौटी लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। इसके चलते कच्चा तेल उबल पड़ा और ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक उछलकर प्रति बैरल $73 के पार चला गया जिसने मार्केट पर दबाव बनाया।

कमजोर मानसून का दबाव

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि मार्केट के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चिंता मानसून में भारी कमी (43%) है। इसने मार्केट पर दबाव बनाया।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!