बजाज ऑटो और यस बैंक का मुनाफा बढ़ा

Edited By ,Updated: 27 Jul, 2016 06:46 PM

Bajaj Auto Yes Bank

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 2.2 फीसदी बढ़कर 978.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 2.2 फीसदी बढ़कर 978.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 957.4 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो की आय 3.5 फीसदी बढ़कर 6089 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो की आय 5881.2 करोड़ रुपए रही थी।

बजाज ऑटो की बिक्री जून में 4% घटी
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1140.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 1176.3 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा मार्जिन 19.4 फीसदी से घटकर 19.3 फीसदी रहा है।

 

यस बैंक के मुनाफे में बढ़ौतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 32.5 फीसदी बढ़कर 730 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 551 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 24.2 फीसदी बढ़कर 1317 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 1060 करोड़ रुपए रही थी।

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एन.पी.ए. 0.76 फीसदी से मामूली बढ़कर 0.79 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक का नेट एन.पी.ए. बिना बदलाव के 0.29 फीसदी पर स्थिर रहा है।

 

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 187 करोड़ रुपए से बढ़कर 207 करोड़ रुपए रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बिना बदलाव के 3.4 फीसदी पर स्थिर रहा है।
 

डाबर का मुनाफा
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डाबर का मुनाफा 11.8 फीसदी बढ़कर 292.8 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डाबर का मुनाफा 261.8 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डाबर की आय 1.1 फीसदी बढ़कर 1928.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डाबर की आय 1907.1 करोड़ रुपए रही थी।

 

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डाबर का एबिटडा 321 करोड़ रुपए से बढ़कर 348.8 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डाबर का एबिटडा मार्जिन 16.8 फीसदी से बढ़कर 18.1 फीसदी रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में डाबर का वॉल्यूम ग्रोथ 4.1 फीसदी रहा है।

 

एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 37.5 फीसदी बढ़कर 1871 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 1361 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की आय 19.4 फीसदी बढ़कर 8382 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की आय 7018 करोड़ रुपए रही थी।

भारती एयरटेल का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 10.8 फीसदी बढ़कर 1462 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1319.5 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 2.4 फीसदी बढ़कर 25572.9 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 24983 करोड़ रुपए रही थी।

एशियन पेंट्स के मुनाफे में बढ़ौतरी
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.7 फीसदी बढ़कर 553 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 466 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 10.2 फीसदी बढ़कर 4082 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3703 करोड़ रुपए रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 679 करोड़ रुपए से बढ़कर 820 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 18.3 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!